कांग्रेस पर सुशील मोदी का हमला, बोले- जिसे जितने की गारंटी नहीं वो क्या देगा 30 लाख नौकरियां ?

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब1रुपये भेजती थी,तब मात्र15पैसे जनता तक पहुँचते थे। आज एनडीए सरकार किसानों-गरीबों के खाते में सीधे पैसे भेजती है। देश राहुल गाँधी की नहीं,पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है।

मोदी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस ना अपने विधायकों को एकजुट रख पा रही है,न उनका भविष्य सुरक्षित है। जो राहुल गाँधी अमेठी और रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश की किसी सीट से कांग्रेस के जीतने की गारंटी नहीं दे सकते,वे किसानों को फसल खरीदने और30लाख युवाओं को नौकरी देने की गारंटी कैसे दे सकते हैं?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखायी। उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बनने का सुरक्षित रास्ता चुन लिया। हारने के डर से सहमी कांग्रेस की किसी भी गारंटी पर जनता को भरोसा नहीं।

ये भी पढ़े..

बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

Share Add as a preferred…

पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

Share Add as a preferred…