भागलपुर: भाजपा नेता संतोष कुमार बोले- अमृत महोत्सव के समान है रामलला की स्थापना

भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा की भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार अपने भाजपा परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर रामलला का भव्य दरबार में दर्शन कर पूजा की और माथा टेका.

रामलला की दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि राम मंदिर वास्तव में राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्र के पुनर्जागरण का केंद्र बना गया है. हम सभी ने भागलपुर सहित पूरे देश के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए भगवान राम के चरण में प्रार्थना की है. भगवान से आशीर्वाद मांगा है कि भगवान राम की कृपा से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रतिबद्धता से अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की स्थापना करोड़ों भारतीयों के लिए अमृत महोत्सव के समान है।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…