तीन राज्यों में राज्य सभा की 15 सीटों के चुनाव के लिए मतदान जारी

तीन राज्यों में राज्य सभा की 15 सीटों के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इससे पहले राज्यसभा के लिए 56 उम्मीदवारों में से 41 निर्विरोध चुने गए हैं। आज उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए मतदान जारी है। उच्‍च सदन में सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मतों की गिनती शाम 5 बजे की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उन 41 उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सीटें निर्विरोध जीत ली हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी CBT मोड में, TBT को भी मिलेगा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…