पश्चिम बंगाल में एनआईए ने सांप्रदायिक-हमले की साज़िश रचने और अंजाम देने वाले 16 लोगों को गिरफ़्तार किया

पश्चिम बंगाल में रामनवमी दंगों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में सोलह लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने जांच के दौरान सामने आए सबूतों और जब्त की गई वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है।

यह घटना पिछले साल 30 मार्च को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई थी। गिरफ्तार लोगों पर जुलूस में भाग लेने वाले एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर हमले का आरोप है। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    ट्रेन में वेटिंग टिकट वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! चलती ट्रेन में मिलेगी खाली सीट की ऑनलाइन बुकिंग, रेलवे ला रहा नई व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    रेलवे भर्ती परीक्षाओं में बड़ा बदलाव: अब सभी विभागीय परीक्षाएं होंगी CBT मोड में, TBT को भी मिलेगा बढ़ावा

    Share Add as a preferred…