बेगूसराय में बेखौफ हुए बदमाश, लूटपाट का विरोध करने पर नाबालिग को सरेआम मार दी गोली

बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़के को गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आठवां ढाला के पास कोरिया की है।

अपराधियों की गोली से घायल हुए नाबालिग लड़के की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव के वार्ड-1 निवासी अशोक महतो के 15 वर्षीय बेटे राधे कृष्ण के रूप में की गई है। घायल राधे कृष्ण ने बताया कि वह कोरिया और आठवां ढ़ाला के बीच में गन्ना का जूस बेचता है। मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उसके ठेले के पास पहुंचे और उसका रुपया एवं मोबाइल छीनने लगे।

जब उसने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े, तो अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नाबालिग लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

  • Related Posts

    बिहार विधानसभा में भाषण पढ़ते वक्त कई बार अटके तेजस्वी, सत्ता पक्ष के विधायकों ने लगाए ठहाके

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव का हमला—सरकार की पहचान ‘झूठी वाहवाही और 100% लापरवाही’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading