गृहमंत्री अमित शाह से मिले उपेन्द्र कुशवाहा : सीट शेयरिंग को लेकर हुई बात

बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नई दिल्ली में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान बिहार की राजनीतिक स्थिति और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाने के बाद भाजपा को अपने सहयोगी दलों के साथ लोकसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर फिर से विचार करना पड़ रहा है।

हालांकि, भाजपा ने अपने सहयोगियों को आश्वस्त करते हुए पहले ही यह इशारा कर दिया है कि भाजपा अपने किसी भी पुराने सहयोगी का साथ नहीं छोड़ेगी।उपेंद्र कुशवाहा ने अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बिहार में नये स्वरूप में एनडीए के आने के पश्चात आज दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से उनके आवास पर पहली मुलाकात हुई।”

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…