भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर IT का छापा, मंगवाई गई नोट गिनने की मशीन और खाली बक्सा

भागलपुर: इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार को भागलपुर के साथ-साथ पटना में भी दबिश दी. भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलीनी में प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर पर टीम अहले सुबह पहुंची. टीम की छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

भागलपुर में IT की रेड

बताया जाता है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में आईटी विभाग की ये रेड हो रही है. शंकर यादव का बरारी थाना क्षेत्र के मंगलम अस्पताल के पास सोनालिका ट्रैक्टर का शोरूम भी है. आय से अधिक संपत्ति मामले में सुबह से आयकर विभाग की रेड शुरू हुई ।

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर IT का छापा, मंगवाई गई नोट गिनने की मशीन और खाली बक्सा

प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों पर छापा

जानकारी के अनुसार छापेमारी के लिए गुरुवार को पटना से टीम भागलपुर पहुंची. आयकर विभाग की पांच सदस्यीय टीम रेड डाल रही है. हाउसिंग बोर्ड कॉलीनी में शंकर यादव के घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. घर के बाहर कड़ा पहरा है. साथ ही कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

मंगवाई गई नोट गिनने की मशीन

नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई है. थोड़ी देर बाद खाली बक्सा भी मंगवाया गया. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि घर से काफी कैश मिला है. जिसकी गिनती के लिए मशीन का सहारा लिया जा रहा है. फिलहाल अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह इनकम टैक्स की टीम ने पटना में भी रेड की है. पटना में भी कई लोकेशनों पर आईटी विभाग की छापेमारी चल रही है।

ये भी पढ़े..

बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

Share Add as a preferred…

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

Share Add as a preferred…