भगवान विष्णु की रामलला की विशेषताओं वाली प्राचीन मूर्ति कृष्णा नदी में मिली, पढ़े पूरी रिपोर्ट

कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है जिसके चारों ओर सभी दसावतार उकेरे हुए हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित ‘राम लला’ की मूर्ति से मिलती जुलती हैं।

मूर्ति के साथ प्राचीन शिवलिंग भी मिला

वहीं, मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है। रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी और संभावित रूप से मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा।

पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है।

  • ये भी पढ़े..

    आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर अश्विनी कुमार चौबे की तीन बड़ी मांगें, दिल्ली विधानसभा के समक्ष उपवास आंदोलन का ऐलान

    Share Add as a preferred…

    पूर्वी रेलवे की बड़ी पहल: चंदनपुर-शक्तिगढ़ चौथी रेल लाइन से खत्म होगी भीड़भाड़, माल और यात्री ट्रेनों को मिलेगी नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…