चिराग बने ‘हनुमान’..PM मोदी के छुए पैर तो प्रधानमंत्री ने लगा लिए गले, जमकर थपथपायी पीठ

नई दिल्ली के ‘द अशोक हॉल’ में NDA की बैठक हो रही है, जहां आगामी चुनावी महासमर को लेकर गठबंधन के 38 साथियों के साथ रायशुमारी हो रही है और आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। इस बैठक को सत्ता पक्ष के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में NDA का हिस्सा बनने वाले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी इस बैठक में शिरकत कर रहे हैं।

NDA की बैठक के दौरान एक बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिला, जब पीएम मोदी NDA के सभी घटक दल के नेताओं के साथ बारी-बारी से मिल रहे थे, तभी पीएम मोदी ने चिराग पासवान की तरफ भी हैंडशेक करने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन चिराग पासवान ने तुरंत सम्मान जाहिर करते हुए झुककर पीएम मोदी के पैर छू लिए, जिसके बाद पीएम मोदी ने भी बच्चे की भांति चिराग पासवान को गले से लगा लिया और फिर उनकी पीठ थपथपायी। ये नजारा बेहद ही शानदार रहा।

गौरतलब है कि चिराग पासवान लगातार खुद को पीएम मोदी का हनुमान करार देते है। वे अक्सर कहते हैं कि पीएम मोदी का हनुमान हूं। उन्हें मैं सच्चे मन से सम्मान देता हूं।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर बड़ा एक्शन, हेडमास्टर सस्पेंड; चार रसोइयों की सेवा समाप्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *