तेजस्वी से ED की पूछताछ जारी, RJD समर्थकों से हाथ जोड़कर बोले- ‘जाने दीजिए’

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ शुरू हो चुकी है. वहीं जब तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से निकलकर ईडी कार्यालय गए तब बड़ी संख्या में समर्थक भी राबड़ी आवास के बाहर पहले से मौजूद थे. तेजस्वी यादव जब बाहर निकले तो समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. तेजस्वी यादव जिंदाबाद लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थकों ने तेजस्वी को ईडी कार्यालय के लिए विदा किया।

वहीं ईडी कार्यालय के बाहर भी समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली. भीड़ के कारण तेजस्वी को खुद अपनी गाड़ी से बाहर आना पड़ा और लोगों से हटने को कहना पड़ा, ताकि तेजस्वी ऑफिस के अंदर जा सके।

इस दौरान समर्थकों ने तेजस्वी यादव के पक्ष में जमकर नारेबाजी की. तेजस्वी यादव मत घबराना, तुम्हारे साथ है जमाना जैसे नारों से ईडी परिसर गूंज उठा. बता दें कि सोमवार को भी जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पूछताछ चल रही थी तो बड़ी संख्या में समर्थक ईडी कार्यालय के बाहर जमे हुए थे।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, अंतरजातीय शादी से नाराज परिवार ने बेटी की हत्या कर जलाया शव

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय गैंगरेप कांड ने झकझोरा बिहार, महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

    Share Add as a preferred…