झारखंड: शव यात्रा में भंवरों का हमला, 30 लोग घायल होकर पहुंचे हॉस्पिटल; पढ़े पूरी रिपोर्ट

झारखंड के गुमला में एक व्यक्ति की शव यात्रा में 50 लोगों पर भंवरों ने हमला कर दिया। इनमें से 30 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इन सभी घायलों का इलाज गुमला के कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया गया कि तुरबुल मिशनटोली में नीरल केरकेट्टा नामक शख्स के निधन के बाद उनका शव गांव के लोग कब्रिस्तान में दफनाने के लिए ले जा रहे थे, तभी भंवरों के झुंड ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया।

शव छोड़कर भागे लोग

शव यात्रा के रास्ते में भंवरों का एक छत्ता था। शव यात्रा में शामिल लोग अपने साथ अगरबत्तियां जलाये जा रहे थे। इन्हीं अगरबत्तियों की गंध से भंवरे उत्तेजित हो गए। इसके बाद शव यात्रा में शामिल लोगों को डंक मारने लगे। शव यात्रा में शामिल लोग घबरा गए और शव के दफन की प्रक्रिया कुछ देर के लिए रुक गई। कई लोग तो शव छोड़कर भाग गए।

हालांकि, कुछ लोग तब भी शव के पास कपड़ा लपेट कर बैठे रहे। भंवरों के हमले में घायल लोगों में अनीषा केरकेट्टा, अनुराग केरकेट्टा, पुरोहित पॉल, विजय कुजूर, पादरी विश्राम कंडुलना समेत 30 लोग शामिल हैं। कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि घायल लोग खतरे से बाहर हैं और इलाज के बाद वे ठीक हो जाएंगे।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *