कर्नाटक के मंदिरों में मोबाइल फोन की नो एंट्री, सरकार ने लगाया प्रतिबंध

कर्नाटक के मंदिरों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के मंदिरों में अब मोबाइल फोन ले जाने पर बैन लगा दिया गया है। केदारनाथ मंदिर के बाद अब कर्नाटक सरकार ने भी सभी हिंदू मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे लेकर आज आदेश जारी किया गया है।

कर्नाटक सरकार ने क्या कहा?

सरकार ने कहा कि मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अन्य भक्तों और कर्मचारियों को परेशानी होती है और कहा कि सभी भक्तों को मंदिरों में अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ करने होंगे। मंदिरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध तमिलनाडु के मंदिरों में भी है। वहां भी इसी तरह के नियम का पालन किया जाता है। इस मुद्दे पर पहले भी चर्चा हुई थी, लेकिन अब औपचारिक तौर पर इस पर रोक लगा दी गई है। भक्तों और कर्मचारियों को मंदिरों के अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

केदारनाथ में ना मोबाइल फोन और ना ही रील्स

बता दें कि ऐसा ही फैसला उत्तराखंड में बद्रीनाथ-केदरानाथ मंदिर समिति ने भी लिया है। अब केदारनाथ मंदिर परिसर में भी मोबाइल ले जाने पर बैन लग गया है। इस फैसले के बाद श्रद्धालु ना ही तस्वीर और ना ही वीडियो ले सकेंगे।  इस मामले में मंदिर समिति काफी वक्त से विचार कर रही थी, जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *