PM मोदी ने नये नीतीश कैबिनेट को दी बधाई, कहा- पूरा विश्वास, समर्पण भाव से मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी सरकार

बिहार में NDA सरकार की वापसी हुई है और नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री का शपथ लिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के नये मंत्रिमंडल को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि ‘बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी।

ये भी पढ़े..

आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

Share Add as a preferred…

भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

Share Add as a preferred…