‘DNA Oops NDA.. गिरगिट.. कूड़ा मुबारक’, नीतीश के ‘पलटीमार’ दांव पर भड़की लालू की बेटी रोहिणी

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाला बदलकर बीजेपी से साथ हाथ मिला लिया है. वहीं दूसरी तरफ उनके फैसले के बाद से राष्ट्रीय जनता दल में खलबली मच गई है. इस बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी ने भी सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाल लिया है. उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर ऐलान कर दिया है कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे खुद के साथ-साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे. साथ ही रोहिणी नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रही हैं. उनके भाई तेज प्रताप यादव पोस्ट शेयर किया है।

सियासी हलचल के बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “कूड़ा गया फिर से कूड़ेदानी में कूड़ा – मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक.” वहीं उन्होंने अपने एक पोस्ट में नीतीश कुमार की विचारधारा पर भी तंज कसा है. उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा- .DNA oops NDA’

अपने दूसरे पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा, ‘जनता जनार्दन के बीच जाएंगे खुद के साथ – साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे’. रोहिणी ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के 7 साल पुराने पोस्ट को भी रिपोस्ट किया है. इस पोस्ट में लिखा ‘नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में सांप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है।किसी को शक?’

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…