दिल्ली में बीजेपी की चल रही बड़ी बैठक,अमित शाह के आवास पर पहुंचे जेपी नड्डा, केरल दौरा रद्द

बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। अमित शाह के आवास पर भाजपा की अहम बैठक हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, क्षेत्रीय नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन के महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, सम्राट चौधरी, रेणु देवी, सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद सहित सहित बीजेपी नेताओं को अपने आवास पर बुलाया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अमित शाह के आवास पर पहुंच चुके हैं।

इससे पहले सभी नेता बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के घर पर गये थे। जहां सभी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक हुई। विनोद तावडे के आवास पर हुई बैठक के बाद तमाम बीजेपी नेता अमित शाह के आवास के लिए रवाना हुए। जहां अमित शाह की अध्यक्षता में बीजेपी की बड़ी बैठक हो रही है।

वही जेपी नड्डा का केरल दौरा रद्द हो गया है। 27 जनवरी को उन्हें केरल जाना था लेकिन अचानक उन्हें केरल दौरे को रद्द करना पड़ा। वही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का मुंबई दौरा भी रद्द हो गया है। समस्तीपुर से उन्हें पटना बुलाया गया है। वही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी से बात की है।

ये भी पढ़े..

भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर जोर

Share Add as a preferred…

गोपालगंज में प्रशांत किशोर का सरकार पर तीखा हमला, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

Share Add as a preferred…