पूर्व कृषि मंत्री सह राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कर्मनाशा नदी में छोड़वाया पानी, किसानों में खुशी

पटना: आज रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक सुधाकर सिंह के प्रयाश से कैमूर जिले के कर्मनाशा नदी में पानी छोड़वाया गया। यह पानी खरीफ फसल को देखते हुए छोडवाया गया। कर्मनाशा नदी में पानी आने के बाद धान की खेती के लिये किसानों को काफी सहूलियत होगी और धान की रोपनी में तेजी आएगी।

पानी छोड़े जाने के बाद किसानों में खुशी है। बता दें कि कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा के विधायक सुधाकर सिंह के नेतृत्व में राजद के शिष्टमंडल लरमा पहुंच कर पंप हाउस को चालू करवाया गया।

रविवार की सुबह 8 बजे एक पंप चालू हुआ। पम्प से पानी चालू होने के बाद देर शाम तक एक और पंप चालू हो जायेगा। शिष्ट मण्डल में राजद दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष तौहीद खान ,प्रखंड प्रभारी पिंकू सिंह , जेवरी पंचायत प्रभारी एनाम खान , लियाकत खान ,अजय सिंह , सोनू सिंह , खेदारू खरवार आसिम खान , महेंद्र सिंह , दामोदर सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *