नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च तक,मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सोमवार को नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए ली जाने वाली सक्षमता परीक्षा की तिथि जारी कर दी। यह परीक्षा 26 फरवरी से 13 मार्च तक होगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

शिक्षक प्रवेश पत्र पांच से 16 फरवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा वेतन भुगतान पंजी से सत्यापित कर भौतिक हस्ताक्षर के बाद 6 से 16 फरवरी तक अपलोड करेंगे। सभी कोटि के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क 1100 रुपये देने होंगे।

सक्षमता परीक्षा ऑनलाइन होगी। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…