बाबा अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग, जानें इसके लिए कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों लोग अमरनाथ की पवित्र गुफा जा रहे हैं। 1 जुलाई 2023 से शुरू हुई इस यात्रा में अबतक लाखों लोग जा चुके हैं। 16 जुलाई को अमरनाथ के दर्शन के लिए कुल 20,806 यात्री पहुंचे थे। इसी के साथ अमरनाथ के दर्शन करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 2,29,221 पहुंच चुकी है। बता दें कि इससे पहले शनिवार के दिन कुल 21,401 लोग अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। बता दें कि 1 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा के पहले 5 दिनों में 67 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचे थे।

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बता दें कि बाबा अमरनाथ के दर्शन को शुरू हुए अभी 16 दिन ही बीते हैं, ऐसे में अबतक 2,29,221 श्रद्धालु दर्शन कर पहुंच चुके हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों के सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए लोगों की सहायता भी की जा रही है। बता दें कि अमरनाथ की यह यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। यात्रा मार्ग में मजबूत और वास्तविक समय की निगरानी के लिए कमांड कंट्रोल सेंटर यानी सीसीसी स्थापित किया गया है। जांच के लिए लिहाज से लाइव फीड चल रही है कि कहीं किसी यात्रा मार्ग पर किसी को कोई समस्या तो नहीं है।

कैसे पहुंचे अमरनाथ गुफा?

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन अमरनाथ श्राइन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जरूर कराएं। बता दें कि अमरनाथ की गुफा जम्मू-कश्मीर राज्य में स्थित है। यहां पहुंचने के दो रास्ते हैं। पहला 36 किमी लंबा पहलगाम मार्ग और दूसरा 14 किमी लंबा बालटाल मार्ग। पहलगाम या बालटाल तक आप किसी भी वाहन से पहुंच सकते हैं। आगे का रास्ता यात्रियों को पैदल ही तय करना होगा।

  • ये भी पढ़े..

    सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी नई शर्त, बोले- छात्रों पर कार्रवाई नहीं होगी, इसका लिखित भरोसा चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *