बिहार : पुलिसकर्मियों की छुट्टी पर 27 तक रहेगी रोक

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा अलर्ट के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दिया है। साथ 27 जनवरी तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सिर्फ मेडिकल एवं अत्यंत आवश्यक अवकाश मंजूर किए जाएंगे।

पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सभी जिलों में अगले 48 घंटे के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध आचरण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सीतामढ़ी, गया, पटना, पूर्णिया, नवादा, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर आदि जिलों में जिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है।

  • ये भी पढ़े..

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…