नोएडा में दिनदहाड़े खौफनाक हत्या, 5 बदमाशों ने युवक को गोलियों से भून डाला

यह पूरा मामला नोएडा के थाना 39 सेक्टर क्षेत्र के सेक्टर 104 का है। जब दोपहर 1 बजे के करीब लोटस बुलेवर्ड सोसायटी का रहने वाला सूरजभान अपनी कार में सवार होकर एनीटाइम जिम से वर्कआउट करके लौट रहा था।

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे, नोएडा सेक्टर 104 का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां 5 बाइक सवार बदमाशों ने पॉश इलाके में कार से गुजर रहे एक शख्स पर 9 राउंड फायर कर उसकी हत्या कर दी है. कत्ल की इस वारदात की इत्तला पर स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंची, जहां शख्स के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. मामले में अबतक मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 साल के सूरजभान के तौर पर हुई है।

5 बदमाश.. एक शख्स और दिनदहाड़े मौत का खेल

गौरतलब है कि, यह पूरा मामला नोएडा के थाना 39 सेक्टर क्षेत्र के सेक्टर 104 का है. जब दोपहर 1 बजे के करीब लोटस बुलेवर्ड सोसायटी का रहने वाला सूरजभान अपनी कार में सवार होकर एनीटाइम जिम से वर्कआउट करके लौट रहा था. तभी 5 बाइक सवार बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया।

बता दें कि, पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले में तफ्तीश भी शुरू कर दी है. फिलहाल हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में कोल्ड ड्रिंक के कैरेट से मिले 5 देसी बम, मोहर्रम से पहले हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    CAA-NRC और कृषि बिल विरोध प्रदर्शन मामले में पप्पू यादव को बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

    Share Add as a preferred…