न्याय यात्रा के दौरान बिहार के पूर्णिया में होगी राहुल गांधी की जनसभा

कांग्रेस ने राहुल गांधी की सभा में शामिल होने का आग्रह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल नेता शकील अहमद खान ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्हें राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं ने 27 जनवरी को किशनगंज में न्याय यात्रा के प्रवेश करने की संभावना जताई। उन्होंने सीएम को बताया कि पूर्णिया में राहुल गांधी की सभा होगी। सभा 27 या 28 जनवरी को होने की बात कही गई। सभा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया। उन्होंने सीएम को बताया कि बिहार में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित 7 जिलों में 425 किलोमीटर यात्रा होगी। भाजपा और एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने की वकालत की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को संयुक्त कार्यक्रम तय करना चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन चलाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े..

राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

Share Add as a preferred…

पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Share Add as a preferred…