ईडी के चौथे समन पर भी पेश नहीं होंगे केजरीवाल !

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चौथे नोटिस पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूछताछ में शामिल होने पर संशय बरकरार है। तीर्थ यात्रा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में पूछताछ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कानून सम्मत फैसला करेंगे।

सूत्रों की मानें तो केजरीवाल पहले से तय तीन दिवसीय गोवा दौरे (18 से 20 जनवरी) पर जाएंगे। आप का आरोप है कि जब मुख्यमंत्री का चुनावी दौरा होता है तभी उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस दिया जाता है, ताकि उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारियों से दूर किया जा सके।

ईडी ने कथित शराब घोटाले में उन्हें चौथा नोटिस जारी कर 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है।

  • ये भी पढ़े..

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ऑनलाइन जुए पर कसा शिकंजा, नया कानून विधानसभा से पास; दूसरी बार पकड़े जाने पर 2 साल तक की सजा

    Share Add as a preferred…