उपेन्द्र कुशवाहा बोले- बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग पूरी तरह से जायज, नीतीश ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ा

बिहार में बीजेपी नेता की मौत के बाद सियासी कोहराम मचा हुआ है। गुरुवार को हुई घटना के बाद राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब शासन और सत्ता चलाने में मन नहीं लगता है, वे भटक गए हैं और बिहार की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिए हैं। उन्हें शासन और सत्ता चलाने में मन नहीं लग रहा है और जनता को मझधार में छोड़ दिए हैं लिहाजा लॉ एंड ऑर्डर की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में कोई वैकल्पिक व्यवस्था होना जरूरी है।

इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि अगर राष्ट्रपति शासन की मांग उठी है तो जायज है और राष्ट्रपति शासन बिहार में लगनी चाहिए ताकि बिहार की जनता का विकास हो सके।

  • ये भी पढ़े..

    राहुल गांधी का आरोप- ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर सुरक्षा बलों ने चलाई पैलेट गन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *