पंचतत्व में विलीन हुए बीजेपी नेता विजय सिंह : फतुहा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पटना में गुरुवार को बीजेपी नेता की मौत के बाद से सियासी हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच बीजेपी नेता विजय सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गये। फतुहा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। फतुहा घाट पर हुए अंतिम संस्कार में बीजेपी के साथ-साथ अन्य दलों के नेता भी पहुंचे।

फतुहा घाट पर बीजेपी नेता विजय सिंह के अंतिम संस्कार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, नंद किशोर यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ कई दूसरे नेता भी पहुंचे।

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर आज विधानसभा और विधान परिषद में बीजेपी ने जमकर हंगामा किया है। दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बीजेपी लाठीचार्ज के विरोध में काला दिवस भी मना रही है। दोपहर बाद बीजेपी नेता राजभवन तक पैदल मार्च भी करेंगे।

  • Related Posts

    सहरसा में ‘इश्क’ का खूनी क्लाइमेक्स! शक की आग में भस्म हुआ 15 साल पुराना प्रेम विवाह; पत्नी का कत्ल कर फंदे पर झूला पति

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *