भागलपुर : पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी ने महिला को मारी ठोकर,घायल को पहुँचाया गया अस्पताल

भागलपुर :  तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर यातायात पुलिस आम लोगों से चालान काटती है।लेकिन भागलपुर में पुलिस वालों की तो बात ही निराली है। उसके स्पीड आप देखेंगे तो शायद भौचक के रह जाएंगे आज पुलिस के तेज रफ्तार से आ रहे गाड़ी के सामने ए जान से एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई ।

इतना ही नहीं पुलिस गाड़ी से धक्का लगने के बाद वह गाड़ी लेकर भागते नजर आए। तभी कुछ लोगों ने जोर जबरदस्ती कर उसे गाड़ी को रुकवाया। तब जाकर उसे महिला को पुलिस वालों ने मायागंज अस्पताल इलाज के लिए ले गए।

लेकिन वहां से उसे महिला को रेफर कर दिया गया और वह सदर अस्पताल में अपना इलाज कर रही है। चिकित्सक ने बताया कि इस महिला के पैर टूट चुके हैं। बता दे कि यह महिला हसनगंज की रहने वाली है और वह किसी काम से भागलपुर सिविल कोर्ट आई थी। वह रास्ता पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर के लिए क्रॉस कर रही थी।

अब सवाल यह उठता है कि पुलिस वाले ही इस तरह तेज रफ्तार से वहां चलाएंगे तो आम जन क्या करेंगे? अब देखने वाली बात यह भी होगी कि क्या ऐसे पुलिस चालक पर प्रशासन क्या संज्ञान लेती है?

  • ये भी पढ़े..

    अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बदला शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन का स्वरूप, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट, अगस्त में जुटेंगे देश-विदेश के 700 से अधिक खिलाड़ी

    Share Add as a preferred…