भागलपुर में युवक सीख रहा था कार, अनियंत्रित होकर बाइक सवार को धक्का मारते हुए कार चाय दुकान में घुस गई

भागलपुर में कार सीखने के दौरान चाय दुकान में घुसी गाड़ी। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास चौक पर शनिवार दोपहर कार सीखने के दौरान चालक से गाड़ी अनियंत्रित होकर बाइक सवार को धक्का मारते हुए कार चाय दुकान में घुस गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सीख रहा चालक ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया जिससे घटना घटी। घायल बाइक सवार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वह बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के कटपई ग्राम निवासी राजेश कुमार है। वहीं कार चालक मोजहिदपुर थाना क्षेत्र के क्लबगंज मिरजानहाट निवासी गौतम प्रसाद सिन्हा बताया जाता है।

लोदीपुर इंस्पेक्टर आरके झा ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटेड शतरंज टूर्नामेंट, अगस्त में जुटेंगे देश-विदेश के 700 से अधिक खिलाड़ी

    Share Add as a preferred…

    अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा के लिए 1,329.58 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण राशि को बिहार कैबिनेट की मंजूरी

    Share Add as a preferred…