दिल्ली-NCR समेत देशभर में भूकंप के झटके, 6.3 की मापी गई तीव्रता

भूकंप के ये झटके देश में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महसूस किए गए।

दिल्ली NCR समेत देशभर की धरती एक बार फिर कांप उठी है. देशभर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 6.3 की मापी गई है. जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान का सीमा था. जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंचाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के ये झटके महसूस किए गए. भूकंप के ये झटके देश में ही नहीं, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी महसूस किए गए. यहां से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोगों अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…