गया पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार को किया गिरफ्तार

गया पुलिस ने कुख्यात अपराधी नीतिश कुमार को लूट और चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक इसकी टॉप 20 अपराधियों में शुमार था। इसकी गिरफ़्तारी को लेकर पुलिस को 50 हजार का पुरस्कार दिया जायेगा।

कई कांडो में संलिप्त रहे नीतीश कुमार को लगभग दो वर्षो से पुलिस को तलाश थी। अपने क्रिमिनल रिकॉर्ड को बनाते हुए नीतीश ने कई घटना को अंजाम दिया है। वर्ष 2022 से लेकर 23 तक तीन प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसमे बैंक रुपए की लूट,बाइक की लूट और ना जाने कितने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस के नाक में दम करने वाले अपराधी के ऊपर राज्य सरकार ने 50 हजार रुपए की इनाम का भी घोषणा किया था।

इसके बावजूद भी नीतीश की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। वही गुप्त सूचना से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी नीतीश कुमार सूर्यमंडल चेक पोस्ट के पास खड़ा था। मौके पर बाराचट्टी थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा अपने दल बल के साथ पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया की  गया में अपराध नियंत्रण हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

उसी क्रम में टॉप 20 अपराधियों में शामिल नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके ऊपर अलग अलग मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने कहा की गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तिलैया खुर्द के रहने वाले कृष्ण यादव के पुत्र नीतीश कुमार है।

ये भी पढ़े..

बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

Share Add as a preferred…

कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

Share Add as a preferred…