भागलपुर:कैंडल मार्च निकाल कर स्व. कामेश्वर यादव को दी श्रद्धांजलि

भागलपुर। श्री श्री 108 प्राचीन बुढ़िया काली समिति पर परबत्ती समाज की ओर से कैंडिल मार्च निकाल कर स्व. कामेश्वर यादव को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडिल मार्च का नेतृत्व समिति के सचिव राजा मंडल ने किया। कैंडिल मार्च परबत्ती काली स्थान प्रांगण से निकली जो विभिन्न मार्गों से होते हुए परबत्ती चौक पहुंच कर संपन्न हुआ। पूजा समिति के तमाम पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों ने उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनर का मौन रख कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

मौके पर समिति अध्यक्ष ज्योतिष मंडल, कोषाध्यक्ष ललन मंडल, कार्यकारी अध्यत धनंजय यादव, संतोष यादव, प्रबंधक रोशन कुमार, महासविव अमित मंडल, व्यवस्थापक विष्णु देव, विधार्थी परिषद सौरभ शर्मा, कन्हाई यादव, छोटू मंडल, धर्मेन्द्र मंडल, सुनील मंडल, कुणाल पाण्डेय, रोहित राज, हैप्पी आनंद सहित काफी संख्या में परबत्ती समाज के लोग मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…