भागलपुर के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य बुद्धिनाथ झा का निधन

भागलपुर : भागलपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य १० वर्षीय बुद्धि नाथ झा का निधन 4 जनवरी को हो गया। उन्होंने राय हरि मोहन ठाकुर लेन बरारी स्थित अपने निजी आवास में आखिरी सांस ली। पिछले हफ्ते से अस्वस्थ के चलते उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से शहर के विद्वतजन एवं बरारी समाज मे शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार बरारी श्मशान घाट पर किया गया।

मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र कैलाश नाथ झा ने दी। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने शोक व्यक्त कर शहर के लिए अपूरणीय क्षति कहा।

अंतिम यात्रा में मेजर हरिद्वार प्रसाद यादव, अमरनाथ झा,कमलनाथ झा, राघव झा, रघुवर झा, शक्ति नाथ झा, आदित्य नाथ झा, कृपा नाथ झा, राधे झा सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल थे।

ये भी पढ़े..

विक्रमशिला सेतु पर फिर दौड़ेंगी गाड़ियां, 7 जून से बेली ब्रिज पर शुरू होगा परिचालन

Share Add as a preferred…

भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

Share Add as a preferred…