मुख्यमंत्री ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश

पटना, 05 जनवरी 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नये समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किए जा रहे विभिन्न हिस्सों की जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के अंत तक नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। नया समाहरणालय भवन बन जाने पर एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे, इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।

IMG 20240105 WA0146 jpg

निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमण्डलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

नीतीश सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का दावा

पटना | विशेष रिपोर्ट: बिहार…

Continue reading
सीएम नीतीश के करीबी रहे केसी त्यागी ने बदली सियासी राह, बेटे संग RLD में शामिल

नई दिल्ली/लखनऊ | विशेष रिपोर्ट:…

Continue reading