तकनीकी खराबी के कारण भागलपुर में नहीं कट पाया ऑनलाइन चालान

भागलपुर:शहर में बुधवार को किसी भी स्थान पर एक भी ऑनलाइन चालान काटने की कार्रवाई नहीं हुई। दरअसल, ऑनलाइन चालान काटने वाले डिवाइस में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, इस कारण चालान नहीं भेजा गया है।

हालांकि शहर के आधा दर्जन से ज्यादा स्थलों पर लगाए गए कैमरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों की गतिविधि कैद हुई है। इसकी जानकारी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ट्रिपल सी) में तैनात कर्मियों ने ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह को दी। तब उन्होंने संबंधित एजेंसी को इस बात से अवगत करा दिया। शहर में ऑनलाइन चालान की कार्रवाई शुरू होने के बाद अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गलत चालान भेजा गया है। ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी से संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Share Add as a preferred…