मधुबनी के मनीष झा 11:30 घंटे में हिमाचल की ​​​​​​​कनामो चोटी पर चढ़कर बनाया तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिथिलांचल के सपूत मनीष झा ने एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कनामो चोटी को 11 घंटे 30 मिनट में फतह कर लिया। कनामो चोटी की ऊंचाई 19723 फीट है।

मनीष झा इससे पहले 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने फरवरी 2022 में 12500 फीट ऊंची केदारकंठ चोटी पर 7 घंटे 50 मिनट में चढ़ाई की थी। साथ ही मार्च 2022 में 13100 फीट ऊंची ब्रम्हताल चोटी पर 8 घंटे 30 मिनट में चढ़ाई कर चुके हैं। अब बीते जून माह में उन्होंने यह नई उपलब्धि हासिल की है।

खराब तबीयत के बावजूद की थी चढ़ाई

मनीष झा ने भास्कर से बातचीत में कहा कि कनामो चोटी की चढ़ाई करने से 1 दिन पहले तेज बुखार और उल्टी भी हुई थी। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगले दिन नई उर्जा के साथ चोटी की चढ़ाई करने के लिए आगे बढ़े। 34 साल के मनीष झा ने जब कनामो चोटी को फतह किया तब ‘कमांडो ट्रेनिंग स्कूल’ और ‘यूरोपियन यूनियन’ ने इसे विश्व रिकॉर्ड घोषित किया था।

मनीष ने बताया कि जैसे-जैसे ऊपर चढ़ रहे थे, वैसे-वैसे ऑक्सीजन लेवल में कमी होने लगी। विजिबिलिटी भी 5 मीटर की दूरी से कम होने लगी। साथ ही मौसम भी हमारा इम्तिहान लेने लगा था। मौसम खराब होने से चोटी की चढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही थी। पहले दो चोटी की चढ़ाई कर चुके हैं, लेकिन इस बार अधिक कठिनाई महसूस हो रही थी। अगर मेरी अच्छी ट्रेनिंग और अनुभव नहीं होता तो पूरी टीम का वहां तक पहुंचना काफी मुश्किल होता।

बता दें कि मनीष झा के नेतृत्व में 4 लोगों की टीम कनामो चोटी की चढ़ाई करने निकली थी। मनीष झा स्पेशलिस्ट ट्रेनर हैं, वो माउंटेन सर्वाइवल ट्रेनिंग भी देते हैं। फिलहाल मुंबई में रहते हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *