विजय कुमार चौधरी ने कहा – शिक्षकों के आंदोलन से CM नीतीश चिंतित : मॉनसून सत्र के बाद शिक्षक नेताओं से करेंगे बात

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन हो रहा है, जहां हजारों की संख्या में शिक्षकों का महाजुटान हुआ है। हालांकि, इस बीच संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधान परिषद में बड़ा बयान दिया है और कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षकों के मुद्दों को लेकर काफी गंभीर है।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मानसून सत्र के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षक नेताओं के साथ-साथ संघ के नेताओं से मुलाकात करेंगे और इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

हालांकि इससे पहले सदन में संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने जानकारी दी है कि नीतीश कुमार इस मामले पर बेहद चिंतित है लिहाजा वे मानसून सत्र के बाद शिक्षकों के साथ-साथ संघ के नेताओं से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस पूरे मामले को देख रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    NEET विवाद के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला

    Share Add as a preferred…

    बिहार में बढ़ रहा फैंसी नंबर प्लेट का क्रेज, 5 वर्षों में 37 हजार से अधिक वाहन मालिकों ने चुना पसंदीदा नंबर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *