फतेह बहादुर के विवादित बयान पर जेडीयू का तंज, नीरज कुमार बोले- ‘उनको नाम रखना चाहिए कायर…’

आरजेडी नेता फतेह बहादुर सिंह के बयान पर बिहार में बवाल मचा हुआ है. इस पर जेडीयू (JDU) के प्रवक्ता नीरज कुमार सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फतेह बहादुर सिंह का नाम के विपरीत आचरण है उनको नाम रखना चाहिए कायर बहादुर सिंह उनको तो सभी को कहना चाहिए की जो कोई भी धर्म में विश्वास रखता हो वो हमारे यहां न आए।

नीरज कुमार ने कहा कि कायर बहादुर सिंह को कहना चाहिए कि जो कोई भी धर्म में आस्था रखता हो वह हमको वोट ना दे तो उनको पता चल जाएगा. कायर बहादुर सिंह से कुछ लेना देना नहीं है।

वहीं आरजेडी नेता ने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं. मै अपने बहुजन भाइयों को न्याय दिलाना चाहता हूं. हमको मनुस्मृति और रामचरितमानस में भी शूद्र कहा जाता है हम हिंदू नहीं है हम शूद्र हैं. जो राम मंदिर बन रहा है गलत है उसकी बदले वहां पर यूनिवर्सिटी और फैक्ट्री बनानी चाहिए जिससे लोगों को रोजगार मिले. मै अपने बहुजन भाइयों के हाथ में कलम देना चाहता हूं न कि धर्म का झंडा देना चाहता हूं।

ये भी पढ़े..

मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

Share Add as a preferred…

पूर्वी चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 किलो से अधिक गांजा बरामद; नेपाल निवासी समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Share Add as a preferred…