कोयला उत्पादन में 10.9% की वृद्धि

कोयला उत्पादन में भारी उछाल के कारण पिछले महीने कोयला क्षेत्र ने 10 दशमलव नौ प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। कोयला मंत्रालय के अनुसार पिछले महीने में कोयला उत्पादन 84 दशमलव 52 मिलियन टन उत्पादन के आंकड़े को छू गया है जो पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 76 दशमलव 16 मिलियन टन से अधिक है।

कोयला मंत्रालय ने विभिन्न रणनीतिक पहलों के माध्यम से इस विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोयला खनन के लिए नीलामी-आधारित व्यवस्था और राजस्व-साझाकरण मॉडल पर बंद खदानों को फिर से खोलने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में जन सुराज का हमला, शिक्षा मंत्री को हटाने और कार्रवाई की जांच की मांग

    Share Add as a preferred…

    बिहार में युवाओं के लिए बड़ी पहल, बिहटा में बनेगा महिला एनएसटीआई भवन और स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर

    Share Add as a preferred…