चालू वित्त वर्ष में 31 दिसम्‍बर 2023 तक रिकॉर्ड आठ करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न आईटीआर दाखिल

चालू वित्त वर्ष में 31 दिसम्‍बर 2023 तक रिकॉर्ड आठ करोड़ 18 लाख आयकर रिटर्न आईटीआर दाखिल किये गये। यह पिछले वित्त वर्ष में दाखिल किए गए कुल आईटीआर से नौ प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार पिछले साल इसी अवधि के दौरान लगभग साढ़े सात करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे।

 

वित्त मंत्रालय ने कहा कि करदाताओं को अपने आईटीआर और फॉर्म जल्दी दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ई-मेल, एस.एम.एस. और अन्य  माध्यमों से 103 करोड़ से अधिक लोगों को सूचित किया गया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क टीम ने करदाताओं के सहयोग के लिए 27 लाख से अधिक प्रश्नों का जवाब दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…