वी केयर संस्था द्वारा ठंड से बचाव के लिए भागलपुर में किया गया कंबल वितरण

भागलपुर में वी केयर संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदो के बीच शुक्रवार देर रात्रि से तीन दिवसीय कंबल वितरण कार्यक्रम की शुरूआत गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित कर की गई।

वी केयर संस्था के संस्थापक नितेश चौबे ने बताया कि सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों बूढ़ानाथ, नयाबाजार, सराय, कोतवाली, मंदरोजा, तातारपुर, नाथनगर, भागलपुर स्टेशन चौक आदि जगहों पर देर रात्रि ठंड से बचाव के लिए असहाय लोगो को कंबल दिया गया। एक जनवरी तक रोजाना रात्रि शहर के विभिन्न इलाकों में संस्था द्वारा कंबल एवं गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे।

इस मौके पर संस्थापक यश, संरक्षक गौतम, अध्यक्ष रिशांत, सचिव रवि बसाक, कोषाध्यक्ष पल्लवी पांडे, संयोजक अरिजीत, अभिषेक गोस्वामी, गोल्डन सिंह, अंकित, राजेश, संदीप, अभिषेक मिश्रा, यासिर, शुभम, नितेश साह, ज्ञानेंद्र, यारिक आदि सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

Share Add as a preferred…

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…