गोपाल मंडल ने सरेआम युवक को जड़ दिया थप्पड़, कहा- मैं खुद डीएम से बड़ा हूं.. मैं सरकार का आदमी हूं

भागलपुर सड़क दुर्घटना में जान गवा चुके मनोज मंडल के परिजनों के द्वारा किए गए जाम के दौरान विधायक के द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारा गया। वहीं उन्होंने कहा कि मैं डीएम का बाप हूं। परिजन डीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। इसी बीच विधायक पहुंच गए और जाम को तुड़वाने का प्रयास करने लगे। लगातार अपने कारनामों से सुर्खी में रहने वाले विधायक आज औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार मनोज मंडल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा किए गए जाम को तुड़वाने के लिए विधायक गोपाल मंडल पहुंचे थे।

वहीं आक्रोशित लोगों के द्वारा हाईवे में तोड़फोड़ भी किया जा रहा था। जिस पर गोपाल मंडल जाम छुड़वाने का प्रयास कर रहे थे। वही जब परिजन और ग्रामीण नहीं माने तो गुस्से में एक व्यक्ति को उन्होंने थप्पड़ जड़ दिया। जबकि वहां पर पुलिस प्रशासन के सभी लोग मौजूद थे।

Related Posts

मिडिल ईस्ट के महायुद्ध में बिहार का एक और ‘लाल’ कुर्बान! भागलपुर के इंजीनियर देवनंदन की मिसाइल हमले में मौत; आखिरी शब्द— “ड्यूटी पर हूँ, बाद में बात करूँगा”

Share Add as a preferred…

Continue reading