भागलपुर:25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी को पुलिस ने झारखंड से किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी आयुष कुमार उर्फ छोटू यादव को भागलपुर पुलिस ने झारखंड गोड्डा के बेलबड्डा थाना क्षेत्र से रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है.

कुख्यात आयुष कुमार उर्फ छोटू यादव हत्या लूट रंगदारी डकैती जैसे कई संगीन मामले भागलपुर के विभिन्न थानों में दर्ज है. भागलपुर पुलिस को आयुष कुमार उर्फ़ छोटू यादव की लंबे समय से तलाश थी बता दें कि पिछले 11 वर्षों से छोटू यादव फरार चल रहा था.

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    बीएयू कुलपति का नालंदा कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और पीआरसी मोकामा का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति और धीमे निर्माण कार्य पर जताई नाराजगी

    Share Add as a preferred…