जीतन राम मांझी ने क्यों कहा, ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं, ललन बाबू को समझना चाहिए

बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू के लिए आज का दिन बहुत बड़ा रहा। ललन सिंह अब जदयू के पूर्व अध्यक्ष हो गए हैं। और एक बार फिर नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की कमान खुद संभाल ली है। नीतीश पहले भी पार्टी के सर्वेसर्वा नेता और अब पार्टी के अध्यक्ष भी बन गए हैं। जिसके बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। हम संरक्षक और एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने तंज कसा है। और कहा कि नीतीश ने ललन का भी पत्ता काट दिया। साथ ही उन्हें ठग करार दिया है।

जीतन मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा। नीतीश कुमार की 3 वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए, RCP बाबू, शरद यादव, दिगविजय सिंह के ना हुए वो उनके कैसे होंगें? “ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं”

आपको बता दें आज दिल्ली में जदयू कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा का ऐलान किया और नीतीश कुमार से अध्यक्ष पद संभालने का अनुरोध किया। जिसे नीतीश कुमार ने स्वीकार कर लिया। ललन सिंह ने इस्तीफा देने की वजह चुनावी व्यस्था बताया।

ये भी पढ़े..

खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

Share Add as a preferred…

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

Share Add as a preferred…