महागठबंधन में घमासान के सवाल पर CM नीतीश बोले- आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र आज से शुभारंभ हो रहा है। मानसून सत्र में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय पहुंचे, जहां वे वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम के साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम महागठबंधन में मचे घमासान के सवाल से बचते नजर आए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सचिवालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम नीतीश ने कहा कि दो महीने के भीतर पूरे राज्य में चार करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम तो जल्दी चाहते हैं कि 97 प्रतिशत वृज्ञारोपण हो जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य में आबादी से हिसाब से वृक्षारोपण भी होना चाहिए। पहले कहीं पेड़ दिखता था और अब सब जगह दिखता है। अभी और ज्यादा काम हो इसके लिए लगे हुए हैं। हर स्तर पर काम हो रहा है। इस दौरान जब मीडिया ने महागठबंधन में मचे घमासान पर सीएम से सवाल किया तो वे सवाल से कन्नी काट गए और कहा कि आप लोग पर तो एके पर्टिया का कब्जे हो गया है.. छोड़िए न। इसके बाद सीएम विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    बांका में राजद संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली, शेख जियाउल हसन ने जताया शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

    Share Add as a preferred…

    कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में हंगामा, नेताओं के बीच मंच से ही हुई तीखी नोकझोंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *