महागठंबधन में खटपट के सवाल पर साधी चुप्पी : CM नीतीश कुमार ने कहा कि मीडिया घराना पर तो एकतरफा कब्जा हो गया है..

पटना: मीडिया घरानों पर बीजेपी का एकतरफा कब्जा हो गया है..ये आरोप खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगाया है. सीएम नीतीश कमार ने विधानसभा परिसर में आयोजित वन महोत्सव में पौधारोपण के बाद मीडिया के सवालो का जवाब देते हुए ये आरोप लगाई है।

मीडियाकर्मियों ने जब पूछा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी का मीडिया पर एकतरफा कब्जा हो गया है और इन्ही के मन मुताबिक खबरें चलती रहती हैं.नीतीश कुमार महागठबंधन में सबकछ ठीक होने का संकेत देने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप को अपनी गाड़ी में बिठाकर लाए थे।

इसके साथ वृक्षारोपण पर बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने वृक्षारोपण का कार्य बिहार में शुरू कराया है.बिहार में बिहार में 2 महीने के 4 करोड़ वृक्षारोपण किया गया है.बिहार में 12 %वृक्षारोपण था. हमारे अभियान के बाद वृक्षारोपण 15% हुआ. 17% क्षेत्रों में वृक्षारोपण के लिए प्रयास किया जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद सख्त होगी निगरानी? कोचिंग रेगुलेशन एक्ट की मांग तेज

    Share Add as a preferred…

    एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्लैक कोबरा के डसने से चाचा-भतीजी की दो दिनों में मौत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *