राजधानी में बाढ़ का खतरा! यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्रगति मैदान टनल बंद; पढ़े पूरी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश लोगों की आफत का कारण बन चुकी है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच चुका है। कहीं बाढ़ आ चुकी है तो कहीं बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 को पार कर जाएगा। सोमवार के दिन यमुना का जलस्तर 203.33 मीटर दर्ज किया गया है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश और कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशाना के पास आ पहुंचा है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा

आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच जाएगा। ऐसे में लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर के कारण निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया गया है। बता दें कि हरियाणा ने रविवार को यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ने का ऐलान किया था। इसमें से कुछ पानी छोड़ा गया है वहीं कुछ पानी छोड़ा जाना बाकि है।

प्रगति मैदान टनल बंद

हरियाणा द्वारा 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने के ऐलान के बाद दिल्ली सरकार की चिंता और भी बढ़ गई है। इस बाबत दिल्ली सरकार द्वारा बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है। जलभराव के कारण प्रगति मैदान टनल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल इस टनल का उद्घाटन किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो इस पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसी कारण दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन जोरदार हंगामा, चार मिनट में स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के तरीके पर संजय राउत ने उठाए सवाल, बोले- सरकार बताए क्या हुआ समझौता?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *