भागलपुर:तिलकामांझी से कोतवाली तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

भागलपुर:शहर की सड़कें ऐसे ही संकीर्ण है उसके ऊपर हर सड़कों के किनारे अवैध रूप से फुटकर विक्रेताओं द्वारा दुकान लगा दी जाती हैंं। जिससे शहर वासियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और शहर देखते ही देखते जाम में तब्दील हो जाता है।

इससे निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने तिलकामांझी चौक से कोतवाली तक सड़कों के किनारे अवैध रूप से चल रहे सभी फुटकर दुकानदारों की दुकानों को हटाकर फुटपाथ के क्षेत्र में हटवाया है। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत का भी सामना करना पड़ा।

अब देखने वाली बात यह होगी कि एक तरफ जहां जिला प्रशासन का अवैध रूप से बने दुकानों पर जो बुलडोजर चला है। वह कब अमल हो पता है या फिर से यह दुकान इस तरह सज जाती है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…