भागलपुर:रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने फसल किया बर्बाद,पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से एक रंगदारी का मामला सामने आया है। जहां एक पीड़ित युवक अपनी जान माल की गुहार लगाने और अपने हक की लड़ाई के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कार्यालय मिलने पहुंचे।

युवक राघोपुर का रहने वाला अजय मंडल है। अजय मंडल ने कहा मैंने कुछ लोगों से कर्ज बतौर पैसा लिया था। अब उसके बदले हमारे जमीन पर उसकी नजर है। हम लोग टमाटर आलू की खेती कर रहे हैं। वहीं टमाटर लगे खेत पर दबंगों ने ट्रैक्टर चला कर फसल बर्बाद कर दिया।

वही नाथनगर थाना जब इसकी गुहार लेने पहुंचे तो नाथनगर थाना भी मेरी नहीं सुनी। इसके लिए आज जिलाधिकारी के पास पहुंचे अब देखने वाली बात यह होगी कि उस पीड़ित व्यक्ति को कैसे और कब न्याय मिल पाता है?

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…