जस्टिस एस चंद्रशेखर बने झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस, 29 दिसंबर से संभालेंगे कार्यभार

झारखंड हाई कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस चंद्रशेखर होंगे। मौजूदा चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के रिटायर होने के बाद जस्टिस एस चंद्रशेखर को चीफ जस्टिस का दायित्व मिलेगा। इस मामले में मिनिस्ट्री आफ लॉ एंड जस्टिस, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश 29 दिसंबर 2023 से प्रभावित होगा।

मौजूदा चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि “राष्ट्रपति की ओर से झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एस चंद्रशेखर को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस कार्यालय की ड्यूटी के निर्वहन के लिए नियुक्त किया गया है, जो 29 दिसंबर से प्रभावी होगा।”

 

ये भी पढ़े..

दिल्ली में CJP प्रदर्शन हिंसक: पुलिस पर हमले, सरकारी संपत्ति को नुकसान; उपद्रवियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, FIR की तैयारी

Share Add as a preferred…

’23वें दिन भी नहीं टूटा अनशन’: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने बदला फैसला, अभिजीत दीपके बोले- ‘अगर कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन?’

Share Add as a preferred…