जगदानंद सिंह का भाजपा पर हमला :बोले – संविधान व विधान से मतलब नहीं

राजद कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आज देश में संविधान और धर्म निरपेक्षता पर हमला किया जा रहा है। इससे हमें सचेत रहने की आवश्यकता है।

भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें संविधान और विधान से मतलब नहीं है। बल्कि सत्ता कैसे मिले इसके लिए लगातार नफरत का माहौल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें गोलबंद होकर मुल्क, संविधान, लोकतंत्र, भाईचारा और एकता के लिए काम करना चाहिए। मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को वोट के लिए टारगेट किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव ने प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र, पार्टी का प्रतीक, गमछा और लालू प्रसाद के विचारों से संबंधित गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. नवाज आलम, एजाज अहमद, मो. गुलाम रब्बानी, प्रमोद कुमार राम, सरदार अमरेंदर सिंह उर्फ संजू, राजउर रहमान अंसारी, नैयर अहमद, डॉ. पवन अग्रवाल, मो. आसिफ मौजूद थे।

Related Posts

ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

Share Add as a preferred…

Continue reading
बिहार में बड़ा बदलाव: अब 24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाणपत्र, पंचायत स्तर पर होगी डिजिटल व्यवस्था

Share Add as a preferred…

Continue reading