राजस्व मामले में बांका बना नंबर वन,21वें स्थान पर पटना

बांका राजस्व मामले में नंबर वन, पटना 21वें स्थान पर। राजस्व सहित अपर समाहर्ता स्तर के सभी कार्यों में बांका एक बार फिर बिहार का नंबर वन जिला बन गया है। ढाई वर्षों से बिहार ने राजस्व मामले में शीर्ष स्थान कायम रखा है। मंगलवार को राजस्व विभाग द्वारा नंबवर 2023 की जारी रिपोर्ट के अनुसार इस रैंकिंग में बांका बिहार में प्रथम स्थान पर रहा।

सीतामढी दूसरे स्थान पर, मधुबनी तीसरे, दरभंगा चौथे पर व मधेपुरा 5 वें स्थान पर रहा। पटना 21वें स्थान पर रहा। भोजपुर जिला सबसे निचले पायदान 38वें स्थान पर रहा। राजस्व विभाग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों के एडीएम पीओपी (परफार्मेंस ऑफ आवजेक्टिव पारामीटर) रिपोर्ट को जारी किया गया है।

ये भी पढ़े..

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

Share Add as a preferred…