पत्नी और बेटी के साथ चंपारण अपने गांव पहुंचे बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी, गांव में जश्न का माहौल

बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी पत्नी नेहा और बेटी नायला के साथ चंपारण स्थित अपने गांव बेलवा पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मनोज बाजपेयी के घर आने से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनसे मिलने के लिए लोगों का तांता दिनभर लगा रहा। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

घर पहुंचते ही मनोज बाजपेयी ने सबसे पहले अपनी मां स्व. गीता देवी और पिता स्व. राधाकांत बाजपेयी को याद करते हुए भावुक हो गये। जिसके बाद गांव के लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना। फिर हड़बोड़ा नदी पर बन रहे पुल का भ्रमण किया। गांव में बन रहे पुल को देख वे काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि अब बाढ़ के वक्त आवागमन बाधित नहीं होगी। फिर मनोज बाजपेयी खेत देखने गये वहां खेत में काम कर रहे लोगों से मिले। उनका भी हालचाल जाना और फसलों का जायजा लिया।

जिसके बाद भुंजा और चंपारण के मटन का भी स्वाद चखा। वही अमोलवा रेलवे स्टेशन पर घूमकर पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने कहा कि बेलवा की मिट्टी को वे हमेशा याद करते हैं। गांव में रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यहां आने पर गजब का सुकून मिलता है। वे अपने गांव को कभी नहीं भुल सकते। मुंबई में जब रहते हैं तब भी उन्हें अपने गांव की याद आती है। इस बार तो वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव आए हैं।

जैसे ही इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई वे भी चंपारण के लाल से मिलने पहुंचे गये। उनसे मिलने के लिए दिनभर लोग आते रहे और मनोज बाजपेयी भी गांव वाले से मिले और अपने अंजाद में लोगों से बातचीत की। उन्हें अपने सामने देख गांव वाले भी काफी खुश थे। कईयों ने तो उनके साथ सेल्फी ली और अपने मोबाइल से कई तस्वीरें भी ली। मनोज बाजपेयी के बेलवा आने से गांव में जश्न का माहौल है।

ये भी पढ़े..

लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

Share Add as a preferred…

NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

Share Add as a preferred…